अप्रैल 27, 2026 8:37 अपराह्न

printer

झारखंड में मौसम का दोहरा असर—कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि

झारखंड में कुछ जिलों में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो वही दूसरी ओर कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आंधी और बारिश की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 44 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरपहाड़ी में 60 दशमलव 2 मिलीमीटर बारिश हुई। विभाग ने लोगों को खराब मौसम को देखते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।