अप्रैल 26, 2026 9:44 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आपात स्थिति में ईआरएसएस-112 के उपयोग का किया आग्रह

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जनता से आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम-ईआरएसएस-112 का सक्रिय रूप से उपयोग करने का आग्रह किया है। यह हेल्पलाइन चौबीसों घंटे सातों दिन एकीकृत आपातकालीन सेवा है जो दुर्घटनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, चिकित्सा आपात स्थितियों, आग लगने की घटनाओं और महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों संकटकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करती है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस सेवा का उपयोग किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन से 112 डायल करके, एसएमएस के माध्यम से, एसओएस या स्मार्टफोन पर पैनिक बटन का उपयोग करके, 112 इंडिया ऐप के माध्यम से, साथ ही ईआरएसएस डिजिटल प्लेटफॉर्म jk.erss.in के माध्यम से किया जा सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी काल के माध्यम से हेल्पलाइन का दुरुपयोग दंडनीय अपराध है। जन सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सुरक्षित समाज सुनिश्चित करने में नागरिकों के सहयोग की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला