अप्रैल 15, 2026 7:16 अपराह्न

printer

जनता का सशक्तिकरण और समावेशन ही शासन का उद्देश्य है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि शासन का सच्चा उद्देश्य जनता को सशक्त बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पीछे न छूटे। नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के 72वें स्थापना दिवस और सुशासन के लिए एआई पर 5वां डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्षिक स्मृति व्याख्यान में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग और देश का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी हितधारकों से एआई का सुशासन की शक्ति के रूप में उपयोग करने और एक ऐसे समाज का निर्माण करने का आह्वान किया जो न्यायपूर्ण, समावेशी और दयालु हो।
 
इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने 10,370 करोड़ रुपये की भारत एआई मिशन का जिक्र किया। उन्‍होंने बताया कि मिशन कर्मयोगी के तहत 1 करोड़ 45 लाख से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।