अगस्त 23, 2026 5:51 अपराह्न

printer

जंतर-मंतर पर आज किसी प्रदर्शन या सभा की अनुमति नहीं दी गई: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन या सभा के लिए किसी व्यक्ति या संगठन को अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरक्षण सुधारों के मुद्दे पर लोगों को जुटने के लिए उकसाने वाले भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए जा रहे हैं। नई दिल्ली में पहले से निषेधाज्ञा लागू है, जिसके अंतर्गत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या अधिक लोगों की सभाओं पर सख्त प्रतिबंध है। पुलिस ने नागरिकों से ऐसे भ्रामक पोस्ट और वीडियो के आधार पर एकत्रित न होने तथा अपुष्ट सामग्री साझा न करने की अपील की है। साथ ही, फर्जी या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला