जून 9, 2026 7:33 पूर्वाह्न

printer

चीन यात्रा के दौरान नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल की वांग यी से मुलाकात की संभावना

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल चीन की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा उनकी हालिया भारत यात्रा के बाद हो रही है। सूत्रों के अनुसार, श्री खनाल 14 जून को चीन रवाना हो सकते हैं। वहां उनकी चीन के विदेश मंत्री वांग यी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख ल्यू हाईशिंग से मुलाकात होने की संभावना है।
 
यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले श्री खनाल ने भारत यात्रा के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की थी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला