भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो और सुखविंदर ने एक गोल किया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान के 4-1 से पराजित किया। वहीं, जूनियर महिला हॉकी टीम कल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेगी।
भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। आज के पूरे मैच पर नजर डाले तो, टीम ने आक्रामक शुरूआत की। अजीत यादव पहले दो मिनट में दो बार मलेशियाई सर्कल में घुसे। भारत को जल्दी ही तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि मलेशिया के गोलकीपर अम्सियार मोहम्मद आदिब ने उन्हें गोल में बदलने नहीं दिया। पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में मलेशिया गोल करने के करीब पहुंचा, इस बार भारतीय टीम ने उसका प्रयास नाकाम कर दिया।
इस बीच भारत को 16वें मिनट में चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान अनमोल ने इसे गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई। मलेशिया को जवाबी हमले में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के पहले रशर ने उसके इस प्रयास को भी नाकाम कर दिया। भारतीय गोलकीपर लाकड़ा ने 34वें मिनट में गोल के दो प्रयासों को नाकाम किया। चौथे क्वार्टर में भारत के लिये सुखविंदर ने दूसरा गोल किया।
भारत की जूनियर महिला टीम कल सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेगी। टीम ने कल सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 19-शून्य से हराया। जहां, पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई, जबकि सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार, सुप्रिया और रोशनी ऐंद ने दो-दो गोल किए।