अगस्त 1, 2026 3:45 पूर्वाह्न

printer

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीता

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचते हुए डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीत लिया है। इसके साथ ही वे राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। तेजस्विन ने दो दिन तक चली 10 स्पर्धाओं में कुल 7,976 अंक हासिल किए। यह राष्ट्रमंडल खेलों में उनका दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2022 बर्मिंघम खेलों में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था। इस पदक के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इनमें पांच स्वर्ण, 11 रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला