अगस्त 1, 2026 3:52 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वहीं, मुक्केबाजी में 10 भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बना ली है।

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 128 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 23 पदकों के साथ 10वें स्थान पर है। भारत के खाते में अब पांच स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य पदक हैं। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जूडो खिलाड़ी बने। यामिनी मौर्य ने रजत पदक जीता।

एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने पुरुष भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि यशवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया।

मुक्केबाजी में अरुंधति चौधरी, जैसमीन लांबोरिया, लवलीना बोरगोहेन सहित 10 भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। लॉन बॉल्स में पुरुष युगल टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला