अक्टूबर 7, 2026 12:35 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ‘विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा’ समारोह में हुए शामिल

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा काल को एक स्वर्णिम और ऐतिहासिक दिन बताया है। गुरुग्राम में विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा में श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, नक्सलवाद की  समाप्ति और देश के बुनियादी ढांचे को उच्चतम स्तर तक पहुंचाना जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्‍तर्गत मशाल रैलियां निकाली जा रही हैं। इसके अन्‍तर्गत युवा, सेवा ज्योति यात्रा निकालेंगे और निर्धारित चौराहों पर मशाल स्थापित करेंगे। श्री शाह ने सभी से इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला