गृह मंत्री अमित शाह ने आज बारापुल्ला फेज-थ्री कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह सुविधा से मयूर विहार फेज-वन और सराय काले खॉ के बीच सिग्नल-फ्री लिंक प्रदान करेगी।
इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पूर्वी तथा दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन बेहतर होगा। श्री शाह ने मुकरबा चौक अंडरपास का भी उद्घाटन किया।
गृहमंत्री श्री शाह ने मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाई ओवर तथा लोनी अंडरपास के निर्माण की आधारशिला रखी।
इन परियोजनाओं की लागत एक हजार नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक रहेगी। उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के प्रवेश साहिब सिंह, शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और अन्य मंत्री उपस्थित थे।