मई 18, 2026 10:26 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में एक जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार गांव में एक जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का नाम आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी वीर गुंडाधुर के नाम पर रखा गया है। यह जनसेवा केंद्र केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल- सीआरपीएफ के सुरक्षा शिविर परिसर में स्थापित किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि अगले डेढ़ वर्षों में बस्तर में स्थापित लगभग 200 सुरक्षा शिविरों में से 70 को इसी प्रकार के सेवा केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा।