गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के तहत 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं और 200 से अधिक जिला और तालुका पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नगर निगम चुनावों में लगभग 48 दशमलव पांच-पांच प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नगर पालिका चुनावों में लगभग 58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम पांच बजे तक तालुका पंचायतों में लगभग 60 प्रतिशत और जिला पंचायतों में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधानमंत्री ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मताधिकार का प्रयोग किया। वे अहमदाबाद नगर निगम के अंतर्गत राणीप क्षेत्र में पंजीकृत मतदाता हैं। वोटों की गिनती मंगलवार को होगी।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 10:01 अपराह्न
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के तहत शांतिपूर्ण मतदान संपन्न