आईपीएल क्रिकेट में गुजरात टाइटन्स की टीम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। न्यू चंडीगढ में कल दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 96 रन और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 18 ओवर और चार गेंद में केवल तीन विकेट खोकर दो सौ 19 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 104 और साई सुदर्शन ने 58 रन की पारी खेली। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल कल अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा।