अगस्त 26, 2026 9:10 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: कोलंबो टेस्ट मैच का आज चौथा दिन, फॉलोऑन बचाने उतरेगा श्रीलंका

पुरुष क्रिकेट में, कोलंबो टेस्ट मैच तीसरे दिन बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। मेजबान श्रीलंका ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए थे। श्रीलंका भारत से 238 रनों से पीछे है। सोनल दिनुशा 85 रन और लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत के लिए, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।
 
इससे पहले, भारत ने ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के शतकों की बदौलत 503 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। भारत फिलहाल दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। 
 
आज, श्रीलंका 265 रन पर 8 विकेट के स्कोर से अपनी पहली पारी की फिर से शुरुआत करेगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला