सितम्बर 13, 2026 9:31 अपराह्न

printer

कोसोवो की संसद ने अल्बिन कुर्ती को फिर प्रधानमंत्री चुना

कोसोवो की संसद ने आज 120 सदस्यीय सदन में 62 मतों से अल्बिन कुर्ती को फिर प्रधानमंत्री चुन लिया। हालांकि, सांसद एक बार फिर राष्ट्रपति का चुनाव करने में विफल रहे, जिससे देश में दोबारा समयपूर्व चुनाव होने की संभावना बढ़ गई है।

 7 जून को हुए संसदीय चुनाव में श्री कुर्ती की वेतेवेंदोस्जे पार्टी 53 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह अकेले सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर सकी। अगस्त के अंत तक श्री कुर्ती ने डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो-एल डी के के साथ बेकीम सेजदीयू को अगला राष्ट्रपति बनाने पर सहमति बना ली थी, लेकिन अगले ही दिन एलडीके के छह सांसदों ने अपना समर्थन वापस ले लिया।

कोसोवो में लगातार जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच यह नया गतिरोध सामने आया है। जून का चुनाव करीब 18 महीने में देश का तीसरा संसदीय चुनाव था, जो लगातार राजनीतिक अस्थिरता और संस्थागत गतिरोध को दर्शाता है।