अप्रैल 14, 2026 1:47 अपराह्न

printer

केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया

केन्‍द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में डॉ. भीमराव आम्‍बेडकर की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और वृक्षारोपण किया।

मंत्रालय की यह पहल देश भर में पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है।

इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियाँ स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के प्रति नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता को प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। श्री मेघवाल ने नागरिकों से इस तरह की पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और हरित तथा स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का भी आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला