जुलाई 12, 2025 9:50 अपराह्न

printer

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने श्री उइके को प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, केन्द्रीय राज्यमंत्री ने जनजातीय कल्याण के लिए केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला