युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के भारोत्तोलन पदक विजेताओं को आज सम्मानित किया। भारतीय एथलीटों ने भारोत्तोलन के 11 भार वर्गों में एक स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते हैं। खेल मंत्री ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वालों को 20 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. मांडविया ने खिलाड़ियों से खेल के राजदूत बनने का आह्वान किया और उनसे स्कूलों तथा कॉलेजों का दौरा करने का आग्रह किया।
डॉ. मांडविया ने भारोत्तोलकों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश ने उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।