केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज परियोजना चीता की प्रगति का आकलन करने और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना विशेषज्ञ और देश में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह बैठक 1 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन 2026 से कुछ दिन पहले हुई।