अगस्त 3, 2026 2:20 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-उज़्बेकिस्तान आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-उज़्बेकिस्तान आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने का आह्वान किया है और अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य अधिक निवेश, व्यापार बाधाओं में कमी और स्वास्थ्य सेवा तथा फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में गहन सहयोग के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। 
 
नई दिल्ली में आयोजित भारत-उज़्बेकिस्तान व्यापार मंच में उन्‍होंने कहा कि भारत और उज़्बेकिस्तान के व्यवसायों में उपलब्‍ध अवसरों में निवेश करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देश खनन, वस्त्र, फार्मा और स्वास्थ्य सेवा, कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण तथा आईटी और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग स्थापित कर सकते हैं। 
 
श्री गोयल ने उद्यमियों से दोनों पक्षों के विकास को गति देने के लिए संयुक्त निवेश, संयुक्त उत्पादन और संयुक्त नवाचार का आग्रह किया। इस अवसर पर उज्बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार मंत्री लाजीज कुद्रतोव भी उपस्थित थे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला