सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कल सिक्किम में रंगपो और रानीपूल के बीच नेशनल हाईवे-10 के विकास के लिए 993 दशमलव 64 करोड़ रुपये की मंज़ूरी की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यह कॉरिडोर पक्के किनारों वाले दो-लेन हाईवे में बदल जाएगा। साथ ही, हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े इंजीनियरिंग काम भी किए जाएंगे।
इस परियोजना में सुरंगों और पुलों का निर्माण शामिल होगा, साथ ही ज़मीन खिसकने और धंसने वाले संवेदनशील इलाकों से निपटने के लिए ढलान की सुरक्षा के व्यापक उपाय भी किए जाएंगे।
श्री गडकरी ने कहा कि अपग्रेड किया गया यह कॉरिडोर गंगटोक और सिक्किम के अन्य हिस्सों के लिए ज़्यादा सुरक्षित, तेज़ और मज़बूत कनेक्टिविटी देगा।