केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और ब्रिटेन की विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की सचिव यवेट कूपर ने आज नई दिल्ली में भारत-ब्रिटेन क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी की शुरुआत की।
इस अवसर पर जी. किशन रेड्डी ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिज आधुनिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनका उपयोग स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रिक वाहनों और कई रणनीतिक क्षेत्रों में होता है।
श्री रेड्डी ने कहा कि यह पहल महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित और मजबूत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा भरोसेमंद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ब्रिटेन की मंत्री यवेट कूपर ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच यह सहयोग महत्वपूर्ण खनिजों की मजबूत, विविध और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में मदद करेगा।
खान मंत्रालय के अनुसार यह पहल भारत और ब्रिटेन के बीच महत्वपूर्ण खनिजों तथा आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्रालय ने कहा कि यह मंच दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा तथा सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए बेहतर निर्णय लेने में सहायता करेगा।