कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 14 अगस्त तक खरीफ फसलों की बुवाई का क्षेत्र 1000 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
धान की खेती 379 लाख हेक्टेयर से अधिक, तिलहन 184 लाख हेक्टेयर से अधिक और श्री अन्न तथा मोटे अनाज 172 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोए गए हैं।
वहीं, कपास का क्षेत्र 107 लाख हेक्टेयर से अधिक और दलहन का क्षेत्र 108 लाख हेक्टेयर से अधिक रहा। गन्ने की खेती 58 लाख हेक्टेयर से अधिक, जबकि जूट और मेस्ता की खेती 6 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई है।