जून 28, 2026 5:53 अपराह्न

printer

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांवों की केंद्रीय भूमिका का किया उल्‍लेख

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में गांवों की केंद्रीय भूमिका का उल्‍लेख किया है। नई दिल्ली में आज  राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण विकास में तेजी लाने के लिए विकसित भारत ग्रामीण योजना के अंतर्गत राज्यों के हिस्से सहित एक लाख 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ करने तथा गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए राज्यों से सुझाव और नवोन्मेषी विचार आमंत्रित किए।

इस अवसर पर श्री चौहान ने ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल का भी शुभारंभ किया। यह पोर्टल जोखिम-आधारित और अनुपालन लेखापरीक्षाओं सहित आंतरिक लेखापरीक्षाओं के संपूर्ण प्रबंधन के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच है।