कुवैत ने कहा है कि उसकी सेना ने आज सुबह देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोनों को रोक दिया। यह घटना अमरीका-ईरान संघर्ष के बीच हुई है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि मिसाइलों को कई आवासीय क्षेत्रों के ऊपर रोका गया। मंत्रालय ने बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों सहित नागरिक और महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कुवैत के अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए नागरिकों को सैन्य अभियानों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने का आग्रह किया है।
रक्षा मंत्री शेख अब्दुल्ला अली अब्दुल्ला अल-सलेम अल-सबाह ने घायलों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस बीच, पड़ोसी देश बहरीन ने कहा है कि ईरान और इराक की यात्रा पर पहले से लगा प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है।