अप्रैल 19, 2026 4:27 अपराह्न

printer

कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक पर देशभर की महिलाओं को धोखा दिया है: केन्‍द्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा है कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक पर देशभर की महिलाओं को धोखा दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है कि परिसीमन के दौरान दक्षिण भारत के राज्‍यों की सीटों की संख्‍या घट जाएगी। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि सीटों की संख्‍या में कोई कटौती नहीं होगी। श्री जोशी तिरूअनंतपुरम में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के संबंध में सटीक जानकारी देने के बावजूद विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का क्रियान्‍वयन रोकने के लिए विधेयक का विरोध किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला