जुलाई 5, 2026 11:33 पूर्वाह्न

printer

कांगो में इबोला का प्रकोप जारी, 492 की मौत, 1,500 से अधिक मामलों की पुष्टि

लोकतांत्रिक गणराज्‍य कांगो में इबोला का प्रकोप लगातार फैल रहा है। इस महामारी के नए दौर में अब तक 1528 रोगियों की पुष्टि हुई है और इससे 492 लोगों की मौत हो चुकी हैं। देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम स्थिति रिपोर्ट के अनुसार 239 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 628 मरीज आइसोलेशन में हैं या उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा 185 संदिग्ध मामलों की भी पहचान की गई है।
 
अधिकारियों ने प्रकोप को नियंत्रित करने में कई चुनौतियों का उल्लेख किया है। इनमें पोस्टमार्टम के लिए नमूने लेने में समुदाय का प्रतिरोध, इबोला उपचार केंद्रों की सीमित क्षमता, संक्रमित व्‍यक्तियों का पता लगाने की कमजोर व्‍यवस्‍था, प्रयोगशाला निदान में देरी, चिकित्सा और संक्रमण-रोकथाम सामग्री की कमी और कुछ प्रभावित क्षेत्रों में असुरक्षा शामिल हैं।
 
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोकतांत्रिक गणराज्‍य कांगो में बुंडीबुग्यो वायरस के कारण होने वाले इबोला के संभावित उपचारों का मूल्यांकन करने के लिए एक नैदानिक परीक्षण शुरू किया है, जिसके लिए वर्तमान में कोई स्वीकृत टीका या विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला