कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अंबुकुमार ने बताया कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची से एक करोड़ सात लाख से अधिक मतदाता बाहर हो गए हैं। आज बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और अन्य श्रेणियों में रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम इस श्रेणी में आता है, तो वे 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
News On AIR | अगस्त 24, 2026 9:49 अपराह्न
कर्नाटक में एसआईआर के बाद एक करोड़ सात लाख से अधिक मतदाता सूची से बाहर