अप्रैल 26, 2026 7:07 अपराह्न

printer

कठुआ जिले के छह गांव वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 में शामिल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित छह गांवों को केंद्र की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विकास कार्यों को तेज करना और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। इन गांवों में बोबिया, कडियाला, गजनाल, करोल कृष्णा, रथुआ और गुज्जर चक शामिल हैं।