तेल और प्राकृतिक गैस निगम-ओएनजीसी के अन्वेषण निदेशक ओम प्रकाश सिन्हा ने कहा है कि ई-टवेंटी पेट्रोल आयात को काफी हद तक कम कर आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
श्री सिन्हा अहमदाबाद में ओएनजीसी जलाशय अध्ययन संस्थान में आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह 2027 के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ई-टवेंटी पेट्रोल एक चुनौती है, लेकिन प्रौद्योगिकी के साथ इसका समाधान भी निकलेगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि भारत की ऊर्जा आवश्यकता विश्व में सबसे अधिक है। इसलिए भारत ऊर्जा सप्ताह ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं, समस्याओं और समाधानों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच देश विदेशी स्रोतों पर अपनी निर्भरता कम करने का प्रयास कर रहे हैं।