सितम्बर 26, 2026 2:29 अपराह्न

printer

एशियाई खेल: महिला निशानेबाजी और पुरुष मैराथन में भी दो रजत पदक हासिल किए

भारत की तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी की तिकड़ी ने एशियाई खेलों में आज महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में रजत पदक जीता और तिलोत्तमा व्यक्तिगत स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही ।

भारतीय टीम ने 1763 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने 1773 अंक लेकर खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान को कांस्य पदक मिला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई खेलों में महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद कोचालुमकल और आशी चौकसे को बधाई दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि टीम भावना और साझा संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन्हें और ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

राष्ट्रपति ने मिश्रित युगल स्क्वैश में कांस्य पदक जीतने पर जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों की साझेदारी और दृढ़ता ने भारतीय स्क्वैश की क्षमता और जज्बे को प्रदर्शित किया है।

राष्ट्रपति ने महिला कबड्डी टीम को खिताब बरकरार रखने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने हर चुनौती का सामना करते हुए दबाव में मजबूती बनाए रखी और भारत के लिए स्वर्ण पदक बनाए रखा। उन्होंने कहा कि यह कठिन जीत खिलाड़ियों के साहस, संयम और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला