सितम्बर 26, 2026 2:26 अपराह्न

printer

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता

भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। जापान में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से पराजित किया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

एशियाई खेलों में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरूचि सिंह फोगाट और कमलजीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था।

भारत की पुरुष कबड्डी टीम का आज फाइनल में ईरान से साथ मुकाबला होगा।