अप्रैल 27, 2026 10:24 अपराह्न

printer

एन.सी.बी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नेटवर्क आधारित रणनीति पर जोर दिया

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो-एन.सी.बी. ने देश भर में अगले तीन वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नेटवर्क केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने के अपने साझा संकल्प को दोहराया। एन.सी.बी. के अधिकारियों ने आज नई दिल्ली में आयोजित पहले त्रैमासिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो क्षेत्रीय निदेशकों के सम्मेलन के दौरान यह संकल्प लिया।

एन.सी.बी. के महानिदेशक ने ब्यूरो के सभी क्षेत्रीय इकाइयों से इसके कार्यान्वयन का आह्वान किया। दो दिवसीय सम्मेलन में अगले तीन वर्षों में देश में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए रणनीतियां तैयार करने और लक्ष्य निर्धारित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।