अगस्त 26, 2026 9:47 अपराह्न

printer

एनसीएम अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल पंजाब के अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दे जानने चंडीगढ़ पहुंचे

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग-एनसीएम के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि आयोग के समक्ष करीब सात हजार शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा और न्याय, समानता तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए इन शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री ग्रेवाल आज चंडीगढ़ में पंजाब के अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को समझने और उनके सुझाव लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आयोग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली वास्तविक शिकायतों और सुझावों पर विचार किया जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में सिख कैदियों और उनकी पैरोल से जुड़े सवाल पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मामले कानून-व्यवस्था के दायरे में आते हैं और इन पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सम्मान और सुगम तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों के लोग सम्मान और सुरक्षा के साथ स्वतंत्र रूप से अपने धर्म का पालन कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला