सितम्बर 29, 2026 2:19 अपराह्न

printer

एनआईएफटी ने 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में दो रजत पदक और एक उत्कृष्टता पदक जीता

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी-एन.आई.एफ.टी. ने हाल ही में चीन में संपन्न 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में दो रजत पदक और एक उत्कृष्टता पदक जीता है।

एनआईएफटी के प्रतिभागियों ने फैशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल इंटरेक्टिव मीडिया डिजाइन, रिटेल सेल्स और विजुअल मर्चेंडाइजिंग सहित सभी चार विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि यह संस्थान की रचनात्मकता, डिजिटल और खुदरा कौशल क्षेत्रों में फैशन शिक्षा की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। इस महीने की 23 से 26 तारीख तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 64 कौशल श्रेणियों में लगभग 68 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इन प्रतियोगिताओं में 63 कौशल श्रेणियों में 70 युवा प्रतिभागियों के अब तक के सबसे बड़े दल के साथ, भारत ने 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीतकर 10वां स्थान हासिल किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला