उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच दो से पांच अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे नई दिल्ली में आयोजित एक व्यापार मंच में भी भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।