सितम्बर 29, 2026 11:52 पूर्वाह्न

printer

ईडी पश्चिम बंगाल में कथित वित्‍तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में कोलकाता में छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल में महानिर्बाण रोड मासआर्ट सोसायटी के दुर्गा पूजा से पहले के कार्यक्रम में कथित वित्‍तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में कोलकाता में 15 परिसरों में छापेमारी कर रहा है।

ये छापेमारी धनशोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत की जा रही है। निदेशालय के अनुसार मासआर्ट ने खुद को यूनेस्‍को द्वारा प्रायोजित संस्‍था बताकर लोगों से फर्जी तरीके से बड़ी संख्‍या में पैसा इक्‍ट्ठा किया और उसका इस्‍तेमाल निजी हितों के लिए किया।

पूर्व मंत्री इंद्रानिल सेन और उनके करीबी सहयोगी सहित कई लोग और संस्‍थाएं इस मामले में जुड़ी हैं। 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला