फ़रवरी 8, 2026 2:39 अपराह्न

printer

इस वर्ष के केंद्रीय बजट का उद्देश्य समावेशी विकास, मजबूत बुनियादी ढांचा और भविष्य के अनुकूल सुधार करना है: पेम्मसानी चंद्रशेखर

ग्रामीण विकास राज्यमंत्री पेम्मसानी चंद्रशेखर ने कहा है कि इस वर्ष के केंद्रीय बजट का उद्देश्य समावेशी विकास, मजबूत बुनियादी ढांचा और भविष्य के अनुकूल सुधार करना है। विशाखापट्टणम में आज भारतीय जनता पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई के संवाददाता सम्‍मेलन में उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले और वर्तमान बजट के बीच 365 सुधार लागू किए हैं। इन सुधारों से व्यवसायों और नागरिकों को समान रूप से लाभ हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वस्‍तु और सेवा कर – जीएसटी के सरलीकरण से सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई है, जबकि छोटी कारों की कीमतों में 80 हजार रुपये तक की कमी आई है। स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और शिक्षा पर जीएसटी घटाकर शून्य कर दिया गया है। क्रय शक्ति में सुधार के लिए आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर घटकर तीन प्रतिशत हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला