इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने आज रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने प्रदेश सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच का भी निर्देश दिया। न्यायालय ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं जांच करे या मामले को किसी केंद्रीय एजेंसी को भी सौंप सकती है।