अगस्त 10, 2026 2:30 अपराह्न

printer

इटली: बोलोन्या में कश्मीरी मूल के हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

इटली के बोलोन्या में कश्मीरी मूल के हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर-पीओजेके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में निर्दोष नागरिकों की हत्या की निंदा की।

उन्‍होंने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ नारे लगाए और नागरिक संगठन ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के साथ एकजुटता व्यक्त की।

दुनिया के विभिन्न देशों में कश्मीरी प्रवासी समूहों के ऐसे ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में पाकिस्तानी अधिकारियों की बर्बर कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, पिछले एक महीने में पीओजेके में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के दौरान 93 नागरिकों की मौत हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला