आज विश्व हृदय दिवस है। हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और वैश्विक प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यह दिन लोगों को बिमारी के के लक्षणों को पहचानने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जोखिम को नियंत्रित करने और समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करने की याद दिलाता है।
मंत्री ने हृदय स्वास्थ्य की रक्षा और हृदय रोगों की रोकथाम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय है- एक भी धड़कन न चूकें।