फ़रवरी 6, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में दिन के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

 

हिमाचल प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।