भारतीय जनसंचार संस्थान-आई.आई.एम.सी. के छह स्नातकोत्तर और चार पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई–काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल ई-काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार 8 जून तक संस्थान की वेबसाईट www.iimc.admissions.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। पहली सीट आवंटन सूची 9 जून को जारी की जाएगी।
इस वर्ष संस्थान ने तीन नए एम.ए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें एम.ए इन हेल्थ कम्युनिकेशन, एम.ए इन मीडिया एंड कम्युनिकेशन गवर्नेंस तथा एम.ए इन कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमेंट शामिल हैं।