आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। हैदराबाद में कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए।
ईशान किशन ने नाबाद 79 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 56 और हेनरिक क्लासेन ने 51 रन की पारी खेली। बेंगलुरु की ओर से रसिक सलाम ने दो विकेट लिए।
जवाब में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर केवल 200 रन ही बना सकी। रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।
हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बावजूद, सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष स्थान पर है।
इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। प्रतियोगिता में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच लखनऊ में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।