अप्रैल 25, 2026 9:55 अपराह्न

printer

असम में 2026 विधानसभा चुनाव की मतगणना हेतु अधिकारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आज गुवाहाटी में जिला निर्वाचन अधिकारियों, चुनाव अधिकारियों और अन्य चुनाव अधिकारियों के लिए एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, ताकि असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस प्रशिक्षण में मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत योजना और कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।

असम के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग गोयल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार ही संपन्न की जाए। उन्होंने मतगणना कक्षों में की जाने वाली व्यवस्थाओं का भी उल्‍लेख किया और मतगणना के दौरान ईवीएम और  मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल-वीवीपीएटी के प्रबंधन में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया।असम विधानसभा चुनाव इस महीने की 9 अप्रैल को एक ही चरण में संपन्न हुआ था।