अगस्त 1, 2026 1:49 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: सैन डिएगो के पास एफ-35बी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य में सैन डिएगो के पास एफ-35बी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमरीकी मरीन कॉर्प्स ने बताया कि हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी आग फैल गई। दमकल की गाड़ियां और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला