अमरीका ने कुछ देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा बॉन्ड योजना को स्थायी बनाने का फैसला किया है। इसके तहत मुख्य रूप से अफ्रीका के 50 देशों के नागरिकों को अमरीकी वीज़ा के लिए आवेदन करते समय सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। अमरीकी विदेश विभाग ने इस राशि की अधिकतम सीमा 15 हजार डॉलर से बढ़ाकर 20 हजार डॉलर कर दी है। विभाग का कहना है कि इस योजना से वीज़ा नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित हुआ है। यह नई व्यवस्था सोमवार से लागू होगी और भविष्य में अन्य देशों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 1:47 पूर्वाह्न
अमरीका ने कुछ देशों के नागरिकों के लिए वीज़ा बॉन्ड योजना को स्थायी बनाने का फैसला किया