अमरीका में कोलोराडो-उटा सीमा के पास जंगल की आग का मुकाबला करते हुए तीन दमकलकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। अमरीकी वन्यभूमि अग्निशमन सेवा ने बताया कि ये दमकलकर्मी कल नोल्स और गोर में लगी आग को बुझाने के लिए चलाए गए अंतर-एजेंसी अभियान का हिस्सा थे। एक बयान में, एजेंसी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में जंगल की आग की घटनाएं तेज हो गई हैं। कई दिनों से चल रहे गर्म, शुष्क और तेज हवाओं वाले मौसम ने उटा, एरिज़ोना और अन्य राज्यों में आग को और भड़का दिया है, और पूरे क्षेत्र में यह आग लगातार फैल रही है।
News On AIR | जून 28, 2026 5:29 अपराह्न
अमरीका: कोलोराडो-उटा सीमा के पास जंगल की आग का मुकाबला करते हुए 3 दमकलकर्मी मारे गए और 2 अन्य घायल