पिछले महीने वस्तु और सेवा कर के संग्रह में वृद्धि हुई और यह एक लाख 99 हज़ार 853 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह अगस्त 2025 के एक लाख 74 हज़ार 116 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 14 दशमलव 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, कुल घरेलू जी.एस.टी. राजस्व एक लाख 37 हज़ार 249 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 9 दशमलव 3 प्रतिशत अधिक है। आयात से होने वाला जी.एस.टी. संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर 62 हज़ार 604 करोड़ रुपये हो गया जिससे कुल मासिक संग्रह को बढ़ावा मिला।
News On AIR | सितम्बर 1, 2026 8:32 अपराह्न
अगस्त में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1 लाख 99 हजार 853 करोड़ रुपये हुआ