मई 16, 2026 9:03 पूर्वाह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस आज मनाया जा रहा है

आज अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस प्रत्‍येक वर्ष 16 मई को भौतिक विज्ञानी और अभियंता थियोडोर मैमन द्वारा 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की स्मृति में मनाया जाता है।

इस वर्ष का विषय है “एक सतत भविष्य के लिए प्रकाश”, जो इस बात पर केंद्रित है कि प्रकाश-आधारित प्रौद्योगिकियां ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था, हरित विनिर्माण और बेहतर कृषि पद्धतियों के माध्यम से स्थिरता में कैसे योगदान देती हैं।

इस अवसर पर, यूनेस्को ने वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने और शांति और सतत विकास के लिए प्रकाश की शक्ति का उपयोग करने का आह्वान किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला